प्रखंड स्तरीय टी एल एम प्रतियोगिता 2.0 का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र बाराहाट में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड अंतर्गत विभिन्न कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से चयनित शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार, राघवेंद्र कुमार झा, पंकज कुमार एवं दिलीप कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ज्यूरी मेंबर के द्वारा प्रतियोगिता में चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ टी एल एम वाले शिक्षकों क्रमशः कविता कुमारी, नव प्रा वि सिरमाटीकर, रोहित कुमार, मध्य विद्यालय भंगा पथरा, सुशील कुमार पर वि पथरा कन्या, गुलनार महमुद, पर वि मघोटा, अनुज कुमार झा, प्रा वि गोरबा, आलोक कुमार वत्स, प्रो म वि लौनी, मो० इमरान आलम , प्रो मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक), ज्ञान प्रकाश ,मध्य विद्यालय लखपुरा बालक, कुमार शैलजानंद प्रो मध्य विद्यालय पचटकिया, अरुणेश कुशवाह प्रो म वि बाराटीकर को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया गया।

0 टिप्पणियाँ