हमारी सुविधाएँ

 

प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक )


पढ़े खड़िहारा !! बढ़े खड़िहारा!!
प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक)
प्रखंड - बाराहाट, जिला - बांका
नवाचार एक विचार नहीं, एक व्यवहार है।

हमारी विशेषताएँ

  • पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक |
  • योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा शिक्षण |
  • शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पठन-पाठन |
  • स्मार्ट क्लास की उपलब्धता |
  • साप्ताहिक एवं मासिक मूल्यांकन का आयोजन |
  • अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा का आयोजन |
  • कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए नियमित रूप से peer-learning और 100 Days Reading skills कक्षाओं का संचालन |
  • निःशुल्क शिक्षा |
  • सभी नामांकित बच्चों के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तक |
  • 75% या उससे अधिक उपस्थित वाले बच्चों के लिए निःशुल्क पोशाक एवं छात्रवृति की सुविधा|
  • गुणवतापूर्ण मध्याहन भोजन की उपलब्धता |
  • पुस्तकालय की सुविधा |
  • प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन |
  • स्मार्ट क्लास की उपलब्धता |
  • शौचालय एवम पेयजल की व्यवस्था 
  • बच्चों के समग्र विकास हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन |
  • Outdoor एवं Indore खेल हेतु खेल सामग्री की उपलब्धता |
  • प्रत्येक बच्चे के लिए विश्वसनीय परामर्शदाता |
  • मासिक शिक्षक - अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन |

शीघ्र नामांकन कराएं, कहीं देर ना हो जाए!

अपने 6 से 14 वर्ष के बच्चों का समय से नामांकन कराएं, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं!


पोषक क्षेत्र: खड़िहारा पंचायत के वार्ड संख्या 7 ,8, 9 ,10 ,11 और 12 इसके पोषक क्षेत्र हैं।

शिक्षकों की संख्या: 13

विवरण:

  •  प्रधानाध्यापक 01
  •  विशिष्ट शिक्षक 03
  •  विद्यालय अध्यापक 06
  •  नियोजित शिक्षक 02
  •  शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक 01
  •  तालिमी मरकज शिक्षा स्वयंसेवक 01
  •  कार्यरत रसोइया की संख्या 07

 

कमरे की संख्या : 10

  •  प्रधानाध्यापक कक्ष : 01
  •   वर्ग कक्ष : 08
  •   रसोईघर : 01

शौचालय: 04

मूत्रालय: 04

चापाकल: 02

सोखता: 02