प्रो मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक ) बाराहाट जिला बांका (बिहार ) में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र / छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली I बाल संसद के नेतृत्व में बच्चों ने गाँव की गलियों में आजादी ,देशप्रेम विकसित भारत के सपनों से जुड़े नारे को बुलंद किया I
जब तक सूरज चांद रहेगा
बापू तेरा नाम रहेगा।
आधी रोटी खायेंगे,फिर भी स्कूल जाएंगे।
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा ।
ऐसे ही नारों के गूंज के साथ देशप्रेम का जज्बा लिए प्रभातफेरी में छात्र/छात्राओं के साथ शिक्षकगण । प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार , शिक्षक इनाम हसन, सुबहान अंसारी मनीष कुमार भगत, सुमन कुमार ,पीयूष कुमार यादव, मनजीत कुमार ,प्रतिभा कुमारी ,रूपा कुमारी ,निभा कुमारी , पूजा कुमारी ,तलत परवीन एवं तालीमी मरकज हसन रजा शामिल हुए।
प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़ीहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका की ओर से समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
0 टिप्पणियाँ