विद्यालय के बारे में

 


 उर्दू मकतब खड़िहारा (पुराना) नाम से विद्यालय सन 1982 में भूमि दाता स्वर्गीय शेख शहादत ग्राम खड़िहारा पोस्ट  हरिपुर ,प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) ने भूमि दान देकर प्रारंभ किया। वर्ष 2005 में प्रोन्नत होकर इसका नाम प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक )पड़ा। यह बिहार सरकार द्वारा संचालित विद्यालय है जहां सह शिक्षा की व्यवस्था है। इसका यू डाइस कोड 10231001202 है। यह बांका ढाका मोड़ मुख्य मार्ग से उत्तर पश्चिम में अवस्थित है। जिला मुख्यालय बांका से 8 किलोमीटर की दूरी एवं प्रखंड मुख्यालय बाराहाट से 10 किलोमीटर की दूरी पर यह विद्यालय स्थित है। अल्पसंख्यक बाहुल्य इस टोले में अन्य सामाजिक श्रेणी के भी लोग रहते हैं। यहां आर्थिक, सामाजिक पिछड़ेपन के कारण प्रारंभिक शिक्षा पूरी करवाना एक चुनौती पूर्ण कार्य है। इसके पोषक क्षेत्र में कुल पांच प्राथमिक विद्यालय अवस्थित है, जहां से पांचवी उत्तीर्ण करने के पश्चात बच्चे इस विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने आते हैं। इस आबादी का यह एकमात्र प्रारंभिक विद्यालय है जहां 6 से 8 कक्षा की पढ़ाई होती है। पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक ,खेल शिक्षक सहित कुल बारह योग्य शिक्षक , एक तालिमी मरकज शिक्षा सेवक एवम सात रसोईया कार्यरत है।पेड़ पौधे लगे परिसर,कुल आठ वर्ग कक्ष ,एक प्रधानाध्यापक कक्ष ,एक किचनशेड, चार क्रियाशील शौचालय एवम चार क्रियाशील मूत्रालय , उत्तम पेयजल ,सोखता एवम कूड़ा कचरा निस्तारण की व्यवस्था है। विद्यालय में दो वर्ग कक्ष में स्मार्ट  कक्षाओं का संचालन होता है। छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी अधिष्ठापित है।

 पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध है। एन ई पी 2020 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एफ एल एन किट ,साइंस किट का उपयोग के साथ साथ पियर लर्निंग, निपुण भारत आदि कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से होता है। बाल संसद ,मीना मंच ,इको क्लब , विज्ञान क्लब आदि सक्रिय भूमिकाएं निभाते हैं। रूटिंन के अनुसार कक्षाओं का संचालन किया जाता है। प्रत्येक वर्ग एवं विषय में छात्र-छात्राओं को गृह कार्य देना एवं उसका मूल्यांकन करना इस विद्यालय की प्राथमिकता में शामिल है। मासिक मूल्यांकन अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन एवं वार्षिक परीक्षा का आयोजन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप किया जाता है। विद्यालय शिक्षा समिति एवं अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन नियमित अंतराल पर होते हैं। मूल्यांकन के उपरांत बच्चों के उपलब्धियां की साझेदारी अभिभावकों के साथ नियमित रूप से की जाती है। इंडोर एवं आउटडोर खेल सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता है जिसके कारण बच्चे खेल कूद में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। प्रत्येक वर्ग कक्ष के समक्ष डस्टबिन एवं विद्यालय परिसर में डस्टबिन लगाया जाता है। बागवानी एवं पोषण वाटिका का देखरेख भी किया जाता है। मनरेगा कार्यक्रम के सौजन्य से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं परिसर में ईंट सोलिंग तथा पीसीसी का निर्माण हुआ है । बाल संसद के देखरेख में प्रत्येक विद्यालय दिवस पर चेतना सत्र एवं विद्यालय समापन सत्र का बेहतर आयोजन किया जाता है। विद्यालय की गतिविधियों को नियमित रूप से विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप , यू ट्यूब ,फेस ग्रुप,ट्विटर ,इंस्ट्राग्राम एवम विद्यालय के वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है जिससे अभिभावक विद्यालय की गतिविधियों से रूबरू होते रहते हैं।समुदाय, शिक्षक एवं बच्चों के सहयोग से विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील है।