स्कूल गतिविधि

स्कूल गतिविधि

15 August

15 August
देवनारायण पंडित

देवनारायण पंडित

जिला शिक्षा पदाधिकारी बांका
संजय कुमार यादव

संजय कुमार यादव

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्था०) /मा० शि० / साक्षरता , शिक्षा विभाग, बांका
राज कुमार राजू

राज कुमार राजू

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना / प्रा० शि०एवं समग्र शिक्षा/ योजना एवं लेखा ,बांका
संजय कुमार यादव

संजय कुमार यादव

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,बाराहाट (बांका)

अधिसूचना (Notification)

विद्यालय से जुड़ी अधिसूचना एवं घोषणा

समाचार एवं घटनाएँ (News & Events)

विद्यालय के कार्यक्रम से जुड़ीं जानकारियाँ

हमारी सुविधाएँ (Our Facilities)

विधालय की सुविधाओ को जाने

स्कूल का विवरण (School Report)

विद्यालय से जुड़ी सभी प्रकार के रिपोर्ट

विद्यालय के बारे में

उर्दू मकतब खड़िहारा (पुराना) नाम से विद्यालय सन 1982 में भूमि दाता स्वर्गीय शेख शहादत ग्राम खड़िहारा पोस्ट हरिपुर ,प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) ने भूमि दान देकर प्रारंभ किया। वर्ष 2005 में प्रोन्नत होकर इसका नाम प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक )पड़ा। यह बिहार सरकार द्वारा संचालित विद्यालय है जहां सह शिक्षा की व्यवस्था है। इसका यू डाइस कोड 10231001202 है। यह बांका ढाका मोड़ मुख्य मार्ग से उत्तर पश्चिम में अवस्थित है। जिला मुख्यालय बांका से 8 किलोमीटर की दूरी एवं प्रखंड मुख्यालय बाराहाट से 10 किलोमीटर की दूरी पर यह विद्यालय स्थित है।

10

कमरे की संख्या

13

शिक्षकों की संख्या

632

कुल नामांकन

प्रोजेक्ट शिक्षक साथी क्या है ?

'प्रोजेक्ट ई-शिक्षक साथी' टीचर्स ऑफ़ बिहार की एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका उद्देश्य बिहार के सभी विद्यालयों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। इसके तहत हर विद्यालय के लिए निशुल्क वेबसाइट बनाई जाएगी, जिससे शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता, पारदर्शिता, और संवाद में सुधार होगा। यह परियोजना बिहार की शैक्षिक व्यवस्था की डिजिटल जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी।

सुरक्षित शनिवार (Safe Saturday)

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम - सुरक्षित शनिवार

मध्याह्न भोजन योजना (Mid-Day Meal)

केंद्रीय सरकार का  केंद्र प्रायोजित मिड डे मील योजना

ई-कोना (e-Corner)

शिक्षा एवं शिक्षको से जुरे महत्वपूर्ण शैक्षिक दस्तावेजो का संग्रह|

Testimonials

Know what people say about us and their love and affection.

"मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू बालक, बाराहाट प्रखंड द्वारा अपनी वेबसाइट का निर्माण शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी प्रगति का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह पहल विद्यालय की आधुनिकता, पारदर्शिता, और बेहतर प्रबंधन को दर्शाती है। जिले के 2300 से अधिक विद्यालयों में इस प्रकार की पहल करने वाला यह पहला विद्यालय है, जो अपने संसाधनों, गतिविधियों, और सूचनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा कर रहा है। यह प्रयास न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि अन्य विद्यालयों के लिए भी एक अनुकरणीय मार्गदर्शक है। मैं विद्यालय के प्रधानाध्यापक और समस्त विद्यालय परिवार को इस पहल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

अंशुल कुमार

अंशुल कुमार

जिला पदाधिकारी, बांका।

मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला-बांका, (बिहार) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य प्राप्ति के दृष्टिकोण से अपनी वेबसाईट बनाई है। बच्चे, शिक्षक एवं समुदाय के बीच नेटवर्क स्थापित करने के लिए यह एक क्रांतिकारी पहल है। नवाचारी गतिविधियों, विद्यालय के संसाधनों, संचालित गतिविधियों, सूचनाओं आदि को आम लोगों तक पहुँचाने का यह एक बेहतर माध्यम साबित होगा। विद्यालय के इस प्रयास कि मैं सराहना करता हूँ। मेरी शुभकामना है कि विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए उत्कृष्ट विद्यालयों में अपना स्थान बना पाएगा।

कुन्दन कुमार

कुन्दन कुमार

जिला शिक्षा पदाधिकारी बांका

अपार हर्ष है कि प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला-बांका, (बिहार) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में सतत प्रयत्नशील है। विद्यालय में आयोजित चेतना सत्र एवं विशेष दिवस पर छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाई गई आकृति काफी आकर्षक रहती है। विद्यालय में उपलब्ध संसाधन, संचालित गतिविधियाँ, नवाचार एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को सोशल मिडिया के माध्यम से समुदाय एवं अन्य हितधारकों तक पहुँचाने की अच्छी पहल की जा रही है। इससे समस्त हितधारकों के बीच मजबूत डिजिटल नेटवर्क स्थापित होगा। इससे विद्यालय के प्रति समुदाय का विश्वास बढ़ेगा। जिले के अन्य विद्यालय भी इनका इसका अनुसरण कर सकेंगें। उत्कृष्ट विद्यालय बनने की दिशा में समस्त विद्यालय परिवार प्रयत्नशील रहें, यही मेरी शुभकामना है।

संजय कुमार यादव

संजय कुमार यादव

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्था०), शिक्षा विभाग, बांका

बांका में मेरे पदस्थापन के शुरुआती समय से इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में सभी शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन कर रहा हूं।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में शिक्षा में डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देना है। यह जानकर काफी खुशी हुई है कि प्रो मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक ) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार )ने टीचर्स आफ बिहार के प्रोजेक्ट ई शिक्षक साथी के तकनीकी सहयोग से अपने विद्यालय का शून्य निवेश आधारित वेबसाइट बनाया है। इसके लिए सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं। प्रधानाध्यापक द्वारा किया जा रहा प्रयास उदाहरण प्रस्तुत करता है एवं प्रशंसनीय है। मुझे आशा है इसके माध्यम से सभी हितधारकों के बीच मजबूत संवाद स्थापित हो सकेगा । विद्यालय उत्कृष्ट बनने के प्रयास में सफलता प्राप्त करे ,यही मेरी शुभकामना है।

राज कुमार राजू

राज कुमार राजू

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना ,बांका

"मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू बालक, बाराहाट प्रखंड द्वारा अपनी वेबसाइट का निर्माण करना तकनीकी उन्नति और शिक्षा में नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस पहल से विद्यालय की गतिविधियों, सूचनाओं, और संसाधनों की पारदर्शिता और पहुँच में वृद्धि होगी। यह डिजिटल युग में शिक्षा के प्रति एक प्रगतिशील दृष्टिकोण को दर्शाता है। मैं इस पहल का अत्यधिक सराहना करता हूँ। यह प्रयास न केवल विद्यालय के लिए उपयोगी होगा, बल्कि अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। मैं प्रधानाध्यापक और समस्त विद्यालय परिवार को इस अद्वितीय पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।"

प्रमोद कुमार चौधरी

प्रमोद कुमार चौधरी

जिला आईटी प्रबंधक, बांका।

बांका जिला में जिला शिक्षा पदाधिकारी ,बांका के रूप में रहते हुए मुझे प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेने सहित निरीक्षण का कई अवसर मिला। प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण निर्माण के साथ-साथ समुदाय से जुड़ाव स्थापित कर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल करने का अद्भुत प्रयास देखने को मिला। यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि टीचर्स आफ बिहार के प्रोजेक्ट ई शिक्षक साथी के तकनीकी मदद से विद्यालय का वेबसाइट बना है। । आशा व्यक्त करता हूं कि NEP 2020 के दृष्टिगत विद्यालय अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगा। तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए प्रोजेक्ट ई शिक्षक साथी टीम के साथ विद्यालय के समस्त हितधारकों को मैं बधाई देता हूं। मेरी शुभकामना है कि विद्यालय निरंतर अपने को बुलंदियों पर बनाए रखने में कामयाब हो ।

अहसन

अहसन

पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी बांका संपत्ति जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर (बिहार)

बांका जिला में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के रूप में पदस्थापन के क्रम में प्रोन्नति उपरांत प्रधानाध्यापकों की पोस्टिंग के क्रम में प्रधानाध्यापक के रूप में उमाकांत कुमार के पोस्टिंग प्राथमिक विकल्प प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) देखकर आश्चर्य हुआ था । आमतौर पर आगे बढ़ने के लिए लोग विद्यालयों में पूर्व से बेहतर स्थिति की ही तलाश करते हैं।परिवर्तन की कठिन चुनौतियों को स्वीकार कर शैक्षणिक माहौल की बेहतरी के लिए प्रयत्न करते हुए मैने इन्हें देखा है। यह जानकर काफी प्रसन्नता हुई है कि विद्यालय ने अपना वेबसाइट टीचर्स आफ बिहार के शिक्षक साथी के मदद से बनाया है। यह प्लेटफॉर्म विद्यालय को एक उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में खड़ा करने में कारगर साबित होगा। साथ ही बच्चों ,शिक्षकों एवं समुदाय के बीच पारस्परिक संवाद स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। मुझे विश्वास है कि इस तरह के प्रयास से विद्यालय प्रगति के उच्च शिखर को प्राप्त करेगा । विद्यालय को तकनीकी सहयोग प्रदान करने वाले टीचर्स ऑफ़ बिहार के शिक्षक साथी टीम एवं सभी हित धारकों को में बधाई देता हूं। विद्यालय परिवार को मेरी अनंत शुभकामनाएं।

देवनारायण पंडित

देवनारायण पंडित

पूर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) बांका संप्रति जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) भागलपुर (बिहार)

बांका जिला में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में पदस्थापन के दरमियान मैने प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) का बेहतरीन नेतृत्व के कारण वहां परिवर्तन होते हुए देखा है। विद्यालय का वेबसाइट बनने की खबर सुनकर काफी प्रसन्नता हुई है। विद्यालय के सामूहिक प्रयास का ही प्रतिफल है कि एक सरकारी विद्यालय डिजिटलाइजेशन के दौड़ में शामिल हो गया है। इसके माध्यम से विद्यालय अपने सभी हितधारकों के बीच मजबूत नेटवर्क स्थापित कर प्रगति में कामयाब होगा। समस्त विद्यालय परिवार को मेरी अनंत शुभकामनाएं।

मो इमत्याज आलम

मो इमत्याज आलम

पूर्व राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सम्प्रति सलाहकार , बी ई पी सी पटना

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , समग्र शिक्षा बांका के रूप में रहते हुए मैंने कोरोना काल में जिला स्तर पर समग्र शिक्षा बांका फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम में प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) के शिक्षकों की मजबूत भागीदारी देखी थी। मुझे विश्वास था कि यह विद्यालय डिजिटाइजेशन के दौड़ में जिले में सबसे आगे होगा। यह जानकर काफी प्रसन्नता हुई है कि इस विद्यालय ने अपने हितधारकों से मजबूत कड़ी बनाए रखने के लिए टीचर्स ऑफ़ बिहार के प्रोजेक्ट ई शिक्षक साथी के तकनीकी सहयोग से वेबसाइट बनाया है। इस सरकारी विद्यालय का यह प्रयास प्रसंसनीय है। इस प्रयास में सहयोग के लिए प्रोजेक्ट ई शिक्षक साथी की टीम एवं विद्यालय परिवार को बधाई देता हूं । सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल टूल्स का सकारात्मक उपयोग से श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त करें , समस्त हितधारकों को यही मेरी शुभकामना है।

निशीथ प्रणीत सिंह

निशीथ प्रणीत सिंह

पूर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा बांका संप्रति जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) खगड़िया

बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने में प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार के नेतृत्व में कामयाब हुआ है। ये समुदाय एवं जनप्रतिनिधियों से जुड़ाव स्थापित रखते हुए निरंतर विद्यालय विकास के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। बेहतर शैक्षणिक वातावरण के कारण आसपास के विद्यालयों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। प्रखंड के अन्य विद्यालयों के लिए भी यह अनुकरणीय है। अखबार एवं सोशल मीडिया में इस विद्यालय की गतिविधियां अक्सर देखने को मिलती है।मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि इस विद्यालय का अपना वेबसाइट 'प्रोजेक्ट ई-शिक्षक साथी' टीचर्स ऑफ़ बिहार के तकनीकी सहयोग से बना है।इसके माध्यम से विद्यालय अपनी गतिविधियों को सभी हितधारकों से पारदर्शिता के साथ मजबूत जुड़ाव स्थापित करने में सफल होगा। मैं सभी हितधारकों को बधाई देता हूं । विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए उत्कृष्ट विद्यालय बने , यही मेरी शुभकामनाएं हैं।

खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी

प्रमुख पंचायत समिति बाराहाट जिला बांका (बिहार)

यह जानकर काफी प्रसन्नता हुई है कि प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) ने अपने हितधारकों से मजबूत जुड़ाव स्थापित रखने के लिए टीचर्स ऑफ़ बिहार के प्रोजेक्ट ई शिक्षक साथी के तकनीकी सहयोग से वेबसाइट बनाया है। डिजिटलाइजेशन के दौड़ में इस सरकारी विद्यालय ने एक कदम आगे बढ़ाया है। इस प्रयास में सहयोग के लिए समस्त लोगों को बधाई देता हूं । विद्यालय बेहतर प्रदर्शन कर ख्याति प्राप्त करें, यही मेरी शुभकामना है।

डॉ उपेन्द्र प्रसाद

डॉ उपेन्द्र प्रसाद

पूर्व गुणवत्ता समन्वयक बी ई पी बांका संप्रति गुणवत्ता समन्वयक बी ई पी भागलपुर।

मुझे यह जानकर काफी खुशी हो रही है कि प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका का सफर सोशल मीडिया में व्हाट्सएप, फेसबुक ,ट्विटर ,इंस्टाग्राम होते हुए वेबसाइट बनने तक पूरी होने जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य प्राप्ति के दिशा में सरकारी विद्यालय के लिए एक उड़ान जैसा है। विद्यालय परिवार और इन्हें सहयोग करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं। मुझे विश्वास है कि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। विद्यालय के सभी हितधारकों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।

मनोहर सिंह

मनोहर सिंह

गुणवत्ता शिक्षा समन्वयक, BEP, बाँका

प्रो मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक ) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) में मुझे कालांतर में कई बार जाने का अवसर मिला है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक की अर्जुन दृष्टि , कुशल प्रबंधन, बच्चों एवं विद्यालय के प्रति समर्पण का भाव एवं जुड़ाव का असाधारण संगम देखने को मिला है । यहां सिर्फ मध्याह्न भोजन योजना का बेहतरीन संचालन ही नहीं अपितु बेहतरीन शिक्षण परिवेश दृष्टिगोचर हुआ है।यह जानकर काफी खुशी हुई है कि टीचर्स आफ बिहार के प्रोजेक्ट ई शिक्षक साथी के तकनीकी सहयोग से इस विद्यालय ने वेबसाइट बनाया है। इसके लिए सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं। मुझे आशा है इसके माध्यम से विद्यालय सभी हितधारकों के बीच मजबूत नेटवर्क स्थापित कर प्रगति करेगा। । इस उत्कृष्ट प्रयास के लिए प्रधानाध्यापक सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार को अनंत शुभकामनाएं।

उदय कांत झा

उदय कांत झा

जिला साधन सेवी मध्याह्न भोजन योजना, बांका

आज के युग में, तकनीकी और सामूहिक शिक्षण पद्धतियों का महत्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एक ऐसा स्कूल जो इस दिशा में प्रमुख है, न केवल एक आधुनिक और समय के साथ तालमेल रखते हुए अपना वेबसाइट रखता है, बल्कि पीयर लर्निंग और प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग जैसे अधिगम पद्धतियों का सफल रूप से प्रयोग करता है।पीयर लर्निंग और पीबीएल का प्रभाव इस विद्यालय में छात्रों को एक दूसरे के साथ सीखने का अवसर मिलता है। जिसे हम पीयर लर्निंग कहते हैं। इस विद्यालय की वेबसाइट छात्रों, अभिभावकों और समुदाय के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह वेबसाइट न केवल स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों का प्रदर्शन करती है, बल्कि अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रगति को समझने की सुविधा भी प्रदान करती है।

यशविंदर सिंह

यशविंदर सिंह

(ऑपरेशन लीड) इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन, बांका

बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के अधीन प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार के नेतृत्व में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने में सफल हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय है। अखबार एवं सोशल मीडिया में इस विद्यालय की गतिविधियां अक्सर देखने को मिलती है।मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है कि इसका अपना वेबसाइट बना है। इसके माध्यम से विद्यालय अपने सभी हितधारकों से पारदर्शिता के साथ संवाद स्थापित करने में सफल होगा। मैं सभी हितधारकों को बधाई देता हूं । विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहे , यही मेरी शुभकामनाएं हैं।

राजेश यादव

राजेश यादव

पूर्व प्रमुख पंचायत समिति बाराहाट ( बांका)

हाल के दिनों में प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) का प्रदर्शन उच्च कोटि का रहा है। इसके कारण मेरे समाज में बदलाव दिखने लगा है। यहां के लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हुए हैं। फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यालय में हो रहे कार्यक्रम से यहां के लोग रूबरू होते रहते हैं। स्कूल का अपना वेबसाइट बना है यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है। इससे मेरे गांव की भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यालय इसी तरह से बेहतरीन कार्य करते रहे, इसके लिए मैं समस्त विद्यालय परिवार को अनंत शुभकामनाएं देता हूं।

मो० ज़मीर उद्दीन जुम्मन

मो० ज़मीर उद्दीन जुम्मन

पूर्व मुखिया सह समाजसेवी ग्राम खड़िहारा

नवीनतम अपडेट (Latest Update)

छात्र /छात्राओं ने विक्रमशिला एवं बटेश्वर स्थान भागलपुर का शैक्षिक परिभ्रमण  किया।
 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए I
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के  कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई I
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र / छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली I
माहवारी स्वच्छता दिवस आयोजन के खबर का हिंदुस्तान समाचार  पत्र में प्रकाशन   I
28 मई को 2025 को माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया ।
मशाल कार्यक्रम 2024 के समापन कार्यक्रम का बेहतरीन कवरेज सभी समाचार पत्रों ने किया।
 प्रो मध्य विद्यालय खरिहरा उर्दू (बालक) बाराहाट जिला बांका के एथलेटिक्स , कबड्डी एवं फुटबॉल में प्रथम विजेता  प्रतिभागी।
मशाल खेल समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व माननीय मंत्री सह  वर्तमान विधायक रामनारायण मंडल सम्मिलित हुए I

हमारे शिक्षक

उमाकांत कुमार

उमाकांत कुमार

प्रधानाध्यापक

मनीष कुमार भगत

मनीष कुमार भगत

शिक्षक
मो0 इनाम हसन

मो0 इनाम हसन

शिक्षक

आबेदा खातून

आबेदा खातून

शिक्षिका
मो फैयाज आलम

मो फैयाज आलम

शिक्षक
आकाश कुमार मंडल

आकाश कुमार मंडल

खेल शिक्षक

मो0 सुबहान अंसारी

मो0 सुबहान अंसारी

शिक्षक
मो० हसन रज़ा

मो० हसन रज़ा

तालिमी मरकज