छात्र /छात्राओं ने विक्रमशिला एवं बटेश्वर स्थान भागलपुर का शैक्षिक परिभ्रमण किया।

दिनांक 13.12.2025 को प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़ीहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार) के छात्र छात्रों ने विक्रमशिला एवं बटेश्वर स्थान भागलपुर का शैक्षिक परिभ्रमण  किया। परिभ्रमण में प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार, विशिष्ट शिक्षक इनाम हसन , विद्यालय अध्यापक मनीष कुमार भगत एवं विशिष्ट शिक्षक रूपा कुमारी भी साथ थे। टूरिस्ट गाइड ने बताया किविक्रमशिला विश्वविद्यालय बिहार के भागलपुर के पास स्थित एक प्राचीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर का शिक्षा केंद्र था, जिसकी स्थापना 8वीं सदी के अंत में पाल राजा धर्मपाल ने की थी, जो तांत्रिक विद्या, दर्शन और तर्कशास्त्र के लिए प्रसिद्ध था; विक्रमशिला विश्वविद्यालय में अध्यापन का माध्यम मुख्य रूप से संस्कृत भाषा थी, जहाँ बौद्ध धर्म (विशेषकर वज्रयान तंत्र) के साथ-साथ व्याकरण, तर्कशास्त्र, दर्शन, मीमांसा, खगोल विज्ञान, कानून और चिकित्सा जैसे विषयों की पढ़ाई होती थी, जिसमें देश-विदेश से छात्र आकर ज्ञानार्जन करते थे और आचार्य मौखिक व लिखित रूप से शिक्षा देते थे, जिससे यह एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा केंद्र बन गया था। यह नालंदा के पूरक के रूप में कार्य करता था और 13वीं सदी में बख्तियार खिलजी द्वारा नष्ट कर दिया गया, जिसके अब खंडहर मौजूद हैं, जो एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है।

0 टिप्पणियाँ