26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए I

 दिनांक 26.11.2025 को प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़ीहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका में 76 वें संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार के नेतृत्व में किया गया। चेतना सत्र में सामूहिक रूप से विद्यालय परिवार के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार ने समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत के संविधान  के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया। 26 नवंबर 1950 को संविधान लागू हुआ था।  इस उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमें न्याय, समानता , स्वतंत्रता और एकता के मूल्यों को समझने की प्रेरणा देता है। आज के दिन हर लोगों को संविधान के बारे में हमें जागरुक करना चाहिए। विद्यालय परिवार की ओर से सभी संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बच्चों से अपील  किया कि हम सभी संविधान के अनुसार अपना आचरण करें ,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बच्चों ने पेंटिंग, भाषण एवं मानव श्रृंखला बनाकर  बाबा साहेब अंबेडकर की जयकारे के साथ संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को संविधान का करें सम्मान, यह है भारत देश की शान जैसे नारों की गूंज के साथ प्रदर्शित किया।  इस कार्यक्रम के संचालन में इनाम हसन, मनीष कुमार भगत, रूपा कुमारी ,निभा कुमारी पूजा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, पीयूष कुमार यादव , सुबहान अंसारी ,आकाश मंडल एवं फैयाज आलम साथ विद्यालय के बच्चों  ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0 टिप्पणियाँ