दिनांक 28.05.2025 को प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़ीहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट में माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वर्ग 6 से 8 के छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार ने कहा कि सारा विश्व 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस के रूप में मनाता है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य पीरियड्स के प्रति छात्राओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है । यह दिवस एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता के लाभों के बारे में शिक्षित करना है।माहवारी स्वच्छता दिवस एक ऐसा दिन है जब दुनिया भर के लोग साथ आकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं कि हर महिला और किशोरी को सुरक्षित रूप से माहवारी प्रबंधित करने में मदद मिले। यह माहवारी से संबंधित चुप रहने की मान्यताओं को तोड़ता है एवं समुदाय के हर स्तर पर जागरूकता बढ़ाता है। शिक्षिका कहकंशा शबनम, प्रतिभा कुमारी एवं तलत परवीन ने सामूहिक रूप से छात्राओं को माहवारी के बारे में विस्तार से चर्चा किया एवं इस दौरान स्वच्छता के लाभों के बारे में प्रशिक्षित किया ।छात्राओं को विद्यालय में इंस्टॉल किए गए सेनेटरी वेंडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इन्होंने माहवारी से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े की चर्चा करते हुए बताया कि भारत में 71% लड़कियों को पहले माहवारी के बारे में कोई जानकारी नहीं होती । साथ ही भारत की 88% महिलाएं माहवारी प्रबंधन के लिए घर के बने उत्पाद जैसे पुराने कपड़े इस्तेमाल करते हैं। बिहार में 58% महिलाएं माहवारी के दौरान स्वच्छ तरीकों का उपयोग करती है। रेड डॉट चैलेंज से लेकर पीरियड फ्रेंडली बिहार अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। मीना मंच के नेतृत्व में विद्यालय में रेड डॉट चैलेंज गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें छात्राएं हथेली पर एक लाल बिंदु बनाकर सामूहिक फोटोग्राफी में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर डाला । शिक्षिकाओं ने छात्राओं से अपील किया कि वे अपने घर एवं गांव की किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य करें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार राय, इनाम हसन, मनीष कुमार भगत, अविनाश कुमार ,निरंजन कुमार सिंह ,फैयाज आलम तालिमी मरकज हसन रजा सहित सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थी।

0 टिप्पणियाँ