कक्षा 3 से 8 तक वार्षिक मूल्यांकन 2025 शुरू हुई।

प्रो मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) बाराहाट जिला बांका में दिनांक 12.03.25 से कक्षा 3 से 8 तक वार्षिक मूल्यांकन/परीक्षा 2025 शुरू हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए ग्रीन कार्ड विद्यालय की ओर  सेवजरी किया गया एवं बैठने के लिए सीट प्लानिंग की गई।परीक्षा के लिए इनविजिलेटर की अन्य विद्यालयों से प्रतिनियुक्ति प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा की गई।विभागीय निर्देश के अनुसार प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार द्वारा केन्दाधीक्षक का दायित्व निर्वहन किया जा रहा है। वरीय शिक्षक बिनोद कुमार राय ,इनाम हसन के देखरेख में पूरी परीक्षा का संचालन किया जा रहा है ।तालिमी मरकज हसन रजा द्वारा सहयोग किया जा रहा है।कुल 506 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

0 टिप्पणियाँ