वर्ष 2024 - 25 के लिए इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम के तहत प्रो मध्य विद्यालय खड़ीहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका (बिहार ) के वर्ग 6B की छात्रा हनीफा नूर ,वर्ग क्रमांक 74 , पिता - मोहम्मद जहांगीर , माता - बीवी अफरीदा , ग्राम खड़ीहारा के इनोवेटिव आइडिया का चयन किया गया। इंस्पायर अवार्ड के सिलेक्शन लिस्ट के क्रमांक 267 में हनीफा नूर का नाम है। इसके अंतर्गत उनके खाते में ₹10000 की राशि दी गई है। इस राशि के मदद से वे अपने इनोवेटिव आइडिया को मूर्त रूप देंगे। इंस्पायर अवार्ड अचीवर के रूप में विद्यालय परिवार द्वारा हनीफा नूर का अभिनंदन किया गया।विद्यालय परिवार बहुत गौरवान्वित है। विज्ञान एवं गणित के विद्यालय अध्यापक निरंजन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हनीफा नूर को यह उपलब्धि प्राप्त हुई। प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार ने विद्यालय अध्यापक निरंजन कुमार सिंह की प्रशंसा की।साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से हनीफा नूर को इस उपलब्धि की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

0 टिप्पणियाँ