बच्चों ने मदरांचल का शैक्षिक भ्रमण किया I

बिहार शिक्षा परियोजना बांका के सौजन्य से दिनांक 24.03.25 को प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका को शैक्षिक परिभ्रमण का अवसर प्राप्त हुआ । प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार के नेतृत्व में विद्यालय अध्यापक गुल अफशा एवं तालिमी मरकज हसन रजा के साथ वर्ग अष्टम के कुल 51 छात्र/छात्राओं का दल परिभ्रमण हेतु विद्यालय से प्रस्थान किया ।बिहार के बांका जिले में स्थित मंदारपर्वत का शैक्षिक भ्रमण कर इस पर्वत की कई रहस्य औरमान्यताओं के बारे में जाना I २१० मीटर इस ऊँचे पर्वत की पौराणिक कथाओं के मुताबिक इसी पर्वत से समुंद्र मंथन अमृत निकालने के लिए किया गया था I हिन्दू धर्म के साथ साथ बौद्ध धर्म और सफा धर्म को मानने वाले लोंगों के लिए मंदार पर्वत एक बड़ा तीर्थ स्थल है I आदिवासी मूल के लोग इस क्षेत्र को सिद्धि क्षेत्र मानते हैं I पर्वत के चारों ओर सर्प चिह्न है I इसके पास पापहरनी नामक तालाब है I इस पवित्र तालाब का अपना महत्व है I पर्वत पर भगवान विष्णु के पद चिह्न भी हैं I मंदार पर्वत के विभिन्न स्पॉट का अवलोकन के क्रम उसके ऐतिहासिक पहलुओं को जानकर बच्चों ने काफी आनंद का अनुभव किया। विभिन्न स्पॉट पर बच्चों ने भ्रमण किया एवं सामूहिक रूप से अपनी फोटोग्राफी करवाई।अल्पाहार करने के पश्चात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमलपुर प्रखंड बाराहाट जिला बांका के लिए दल प्रस्थान किया।पहुंचकर खूबसूरत परिसर को देखकर बच्चों में जिज्ञासा उत्पन्न हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल प्रसाद यादव के नेतृत्व में बच्चों ने वर्ग कक्ष , प्रयोगशाला , पुस्तकालय ,खेल का मैदान आदि का भ्रमण किया। प्रयोगशाला में वहां के शिक्षकों ने विभिन्न तरह के प्रायोगिक उपकरण से बच्चों को रूबरू कराया। इसके पश्चात सभी अपने विद्यालय को वापस लौट गए। ऐसा बेहतरीन अवसर प्रदान करने के लिए।सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने शिक्षा विभाग, बांका के प्रति आभार प्रकट किया है।

0 टिप्पणियाँ