बच्चों की सफलता की साझेदारी के लिए शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन होगा I

 दिनांक 29.03.25 को प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका में पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 4:00 तक अभिभावक - शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । अभिभावक - शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम में वर्ग 1 से 8 तक के छात्र/छात्राओं के लिए संपन्न वार्षिक मूल्यांकन 2024 - 25 का प्रगति पत्रक अभिभावक के समक्ष अवलोकन हेतु उपस्थापित किया जाएगा एवं अवलोकन उपरांत अभिभावक से मंतव्य प्राप्ति के पश्चात प्रगति पत्र को छात्र-छात्राओं को सौंप दिया जाएगा।

इसलिए संबंधित माता-पिता /अभिभावक से विद्यालय परिवार का अनुरोध है कि आपके बच्चे की सत्र 2024-25 में होने वाली सफलता की कहानी को आपके साथ साझा किया जाएगा। अपने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु आप सादर आमंत्रित है आपका आगमन अपेक्षित है।
धन्यवाद।

0 टिप्पणियाँ