अभिभावक - शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम में बच्चों के उपलब्धियों की साझेदारी की गईI

  दिनांक 29.03.2025 को प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका में प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार की अध्यक्षता में अभिभावक - शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने उपस्थित अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन किया एवं विद्यालय की सुविधाओं की जानकारी देते हुए अनुरोध किया कि नया शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का नामांकन प्रारंभ कर दिया जाएगा। 15 अप्रैल को नव प्रवेशी बच्चों के अभिभावकों की मीटिंग की जाएगी जिसमें विद्यालय की व्यवस्था से उन्हें अवगत कराया जाएगा। अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय ससमय स्कूली ड्रेस में कॉपी किताब के साथ भेजें। सितंबर माह तक बच्चों की 75% उपस्थित पूरी होने पर ही पोशाक छात्रवृत्ति आदि की राशि सरकार द्वारा दिए जाने का प्रावधान है। शाम के समय घर में पढ़ने की आदत डलवाएं। विद्यालय में दिए गए होमवर्क एवं किए गए कार्यकलाप के बारे में भी बच्चों से पूछे और होमवर्क को पूरा करने के लिए प्रेरित करें। अभिभावक - शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम में वर्ग 1 से 8 तक के छात्र/छात्राओं के लिए संपन्न वार्षिक मूल्यांकन 2024 - 25 का प्रगति पत्रक अभिभावक के समक्ष अवलोकन हेतु उपस्थापित किया गया। वर्ग शिक्षक विनोद कुमार राय ,अविनाश कुमार, निरंजन कुमार सिंह, मनीष कुमार भगत, फैयाज आलम, इनाम हसन , सुबहान अंसारी ने अपने अपने वर्ग में अभिभावकों से उनके बच्चों की उपलब्धि की जानकारी शेयर की। अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की। अवलोकन उपरांत अभिभावक से मंतव्य प्राप्ति के पश्चात प्रगति पत्र को छात्र-छात्राओं को सौंप दिया गया। वार्षिक मूल्यांकन में परिणाम के आधार पर वर्ग वार विद्यालय टॉपर क्रमशः कक्षा 1 के लिए आमना खातून , कक्षा 2 के लिए आइसा सिद्दीका,कक्षा 3 के लिए सोहानी ,कक्षा 4 के लिए मो रजा ,कक्षा 5 के लिए कोनेन रजा,कक्षा 6 के लिए जोहरा कनीज,कक्षा 7 के लिए आशीष परवीन एवं कक्षा 8 के लिए मो सैफुल का नाम घोषित किया गया । नए सत्र के प्रथम सप्ताह में इन्हें विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। संगोष्ठी में 130 अभिभावकों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ