प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़ीहारा उर्दू (बालक) बाराहाट जिला बांका में विद्यालय अध्यापक कहकशा शबनम एवं गुल अफशा के नेतृत्व में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए छात्राओं ने समस्त देशवासियों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी । पढ़ेंगे हम , बढ़ेंगे हम , दुनिया में अपना परचम लहराएंगे हम का नारा बुलंद किया।आत्मनिर्भर बनने ,लैंगिक असमानता , भेदभाव बालविवाह एवं दहेज प्रथा को खत्म करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार ,विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार राय , निरंजन कुमार सिंह, अविनाश कुमार, मनीष कुमार भगत , इनाम हसन ,सुबहान अंसारी ,आकाश कुमार मंडल , तालिमी मरकज हसन रजा एवं 450 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ