नए सत्र 2025-26 में बच्चों के बीच पाठ्यपुस्तक का वितरण समारोह पूर्वक किया गया I

 प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका में विभागीय निदेश के आलोक में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार के नेतृत्व में किया गया।नव प्रवेशी बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने एकेडमिक सपोर्ट की चर्चा करते हुए  कहा कि बच्चों को नियमित एवं ससमय  विद्यालय भेजें।वर्ग 1 के छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण अभिभावकों के उपस्थिति में  किया गया।अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की। इस समारोह में  शिक्षक गुलअफशा,  इमरान आलम मनीष कुमार भगत सुबहान अंसारी, निरंजन कुमार सिंह, अविनाश कुमार, कहकशा शबनम, इनाम हसन,नौशाद अली, तालिमी मरकज हसन रजा सहित कुल 40 अभिभावकों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ