कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर बी एन झा उच्च विद्यालय कमलपुर प्रखंड बाराहाट जिला बांका में मशाल 2024 अंतर्गत संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन प्रशस्ति पत्र ,मेडल एवं पुरस्कार वितरण के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व माननीय मंत्री सह वर्तमान विधायक रामनारायण मंडल , विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी बाराहाट गोपाल कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष बाराहाट थाना दीपक पासवान एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बाराहाट सुभाष कुमार सम्मिलित हुए। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के आगमन पर तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर विद्यालय में स्वागत किया। सीआरसी के समन्वयक उमाकांत कुमार एवं संचालक सह उच्च विद्यालय कमलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल प्रसाद यादव , शिक्षक ब्रजेश कुमार ,महेंद्र दास ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से किया गया। मशाल कार्यक्रम के रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उमाकांत कुमार ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग , खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है जो सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोजने एवं उन्हें खेल के विभिन्न विधाओं में नए अवसर प्रदान करने हेतु आयोजित किया जा रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है। अच्छे जीवन के लिए अनुशासन जरूरी है। थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए सूत्र वाक्य कहा - मान लिया तो हार है ,ठान लिया तो जीत है। प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है इसलिए खेलना भी जरूरी है। पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक रामनारायण मंडल ने बच्चों में मशाल खेल के प्रति उत्साह का संचार करते हुए कहा जो खेलेगा वही जीतेगा और जो खेलेगा वही हारेगा। जो आज हारा है वही कल जीतेगा। खेल प्रतियोगिता में जीतने वाले को उन्होंने बधाई दी। अपने स्कूली जीवन को याद करते हुए वर्तमान में विद्यालयों की दशा में हुए अभूतपूर्व परिवर्तन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि विद्यालय में दिख रही हरियाली, सौंदर्य बोध, आधारभूत संरचना में सुदृढ़ीकरण, बच्चों की उपस्थिति सरकार के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विद्यालय प्रशासन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करते हुए बच्चों को मन से पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।। बच्चे इस देश के भविष्य हैं वे खेलें ,पढ़ेंऔर आगे बढ़े। अतिथियों के हाथों बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। मशाल खेल अंतर्गत 60 मीटर दौड़ U- 14 में मौसम परवीन ,प्रथम स्थान ,आरूषी कुमारी , द्वितीय स्थान, U -14 बालक वर्ग में अली राजा ,प्रथम स्थान ,आदेश कुमार , द्वितीय स्थान , 600 मी रेस बालिका वर्ग में खुशनुमा ,प्रथम स्थान ,शबनम कुमारी, द्वितीय स्थान, 600 मीटर दौर बालक वर्ग में सत्यम कुमार, प्रथम स्थान ,क्रिकेट बॉल थ्रो (बालक वर्ग ) में रजनीश कुमार ,प्रथम स्थान ,अहसान रजा , द्वितीय स्थान ,क्रिकेट बॉल थ्रो (बालिका वर्ग) में नूरी , प्रथम स्थान , सोनम राय ,द्वितीय स्थान , लॉन्ग जंप (बालक वर्ग ) ओमकार कुमार , प्रथम स्थान , मो साजन द्वितीय स्थान, लॉन्ग जंप (बालिका वर्ग ) साजिया , प्रथम स्थान , साइकलिंग (बालक वर्ग) में बाबू साहब , प्रथम स्थान , राहुल कुमार ,द्वितीय स्थान , कबड्डी U -14 (बालक एवं बालिका वर्ग) में प्रो मध्य विद्यालय खड़ीहारा उर्दू (बालक )की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर - 16 में उच्च विद्यालय कमलपुर का कबड्डी बालिका वर्ग की टीम प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रथम विजेता प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शारीरिक शिक्षक आकाश कुमार मंडल की देखरेख में सभी प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शिक्षक बलराम श्रीकृष्ण दास ,मनीष कुमार भगत ,पायल प्रिया विजय कुमार, रंजन कुमार ,अरुणेश कुशवाहा संजना कुमारी , गुल अफशा , रवि शंकर चौधरी, प्रियंका कुमारी, वैष्णवी राय,सुप्रिया कुमारी,संदीप कुमार, निलेश कुमार ,नीरज कुमार, विदेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0 टिप्पणियाँ