शिक्षक - अभिभावक संगोष्ठी में अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों की डायरी देखने का अनुरोध किया गया I

 प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू (बालक) प्रखंड बाराहाट जिला बांका में विभागीय निदेश के आलोक में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार के नेतृत्व में किया गया। नव प्रवेशी बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने एकेडमिक सपोर्ट की चर्चा करते हुए  कहा कि बच्चों को नियमित एवं ससमय  विद्यालय भेजें। पठन सामग्री यथा कॉपी, कलम ,किताब के साथ पोशाक में विद्यालय आने , बच्चों के व्यक्तिगत स्वच्छता यथा नियमित स्नान करने, नाखून काटने, साफ सुथरे कपड़े पहनकर विद्यालय आने हेतु अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है। घर पर बच्चों को शाम में पढ़ने की आदत डलवाने हेतु विशेष बल दिया गया और आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों के साथ पढ़ने के समय अवश्य बैठें। अभिभावक अपने बच्चों की डायरी अवश्य देखें । स्कूल में दिए गए गृह कार्य के बारे में अवश्य पूछे और गृह कार्य पूरा करने के लिए कहें। विद्यालय में संचालित योजनाओं एवं  उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। अभिभावकों को वर्ग कक्ष, स्मार्ट क्लास, विद्यालय परिसर, शौचालय आदि का अवलोकन कराया गया। वर्ग 1 के छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया।अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की। बैठक में शिक्षक गुलअफशा,  इमरान आलम मनीष कुमार भगत सुबहान अंसारी, निरंजन कुमार सिंह, अविनाश कुमार, कहकशा शबनम, इनाम हसन,नौशाद अली, तालिमी मरकज हसन रजा सहित कुल 40 अभिभावकों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ